शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

देश की इकलौती दरगाह जहां हर साल मनाई जाती है होली

· · 1 मिनट

देश की इकलौती दरगाह जहां हर साल मनाई जाती है होली

अरुण मिश्रा

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी ज़िले में सूफी फ़क़ीर हाजी वारिस अली शाह की दरगाह देश की इकलौती ऐसी दरगाह है जहां हर साल होली का त्योहार मनाया जाता है।

दरगाह पर रहने वाले सूफी फ़क़ीर गनी शाह वारसी बताते हैं, “सरकार का फरमान था कि मोहब्बत में हर धर्म एक है। सरकार ने ही यहां होली खेलने की रवायत शुरू की थी। सरकार खुद होली खेलते थे और उनके सैकड़ों मुरीद जिनके मज़हब अलग थे। जिनकी जुबानें जुदा थी। वो उनके साथ यहां होली खेलने आते थे।” रंगों का तो कोई मज़हब नहीं होता है। सदियों से रंगों का प्यार हर किसी को अपनी ओर खींचता रहा है।

इतिहास में भी वाजिद अली शाह, ज़िल्लेइलाही अकबर और जहांगीर के होली खेलने के तमाम ज़िक्र मिलते हैं। मुगलों के दौर की तमाम पेंटिंग्स अभी भी मौजूद हैं जिनमें मुग़ल बादशाह होली खेलते दिखाए गए हैं। अकबर के जोधाबाई के साथ होली खेलने का ज़िक्र मिलता है। होली के इस अनोखे रूप के बारे में गनी शाह वारसी बताते हैं, “जहांगीर, नूरजहां के साथ होली खेलते थे। इसे ईद-ए-गुलाबी कहा जाता था। ये होली गुलाल और गुलाब से खेली जाती।” “यह कौमी एकता का अनोखा संगम है और इसीलिए यहां धार्मिक एकता और मानवता की होली खेल कर एक सन्देश दिया जाता है, जो रब है वही राम है।” शहजादे आलम वारसी अध्यक्ष, होली मिलन समिति बताते हैं।

इस होली पर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह भी दर्जनों पुलिस कर्मियों के साथ देवा दरगाह पर होली खेलने पहुंचे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख