शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Delhi Weather Update: दिल्ली में बढ़ी उमस और गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें राहत मिलेगी या बढ़ेगी परेशानी?

दिल्ली का मौसम बदल रहा है। सोमवार और मंगलवार को तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी भी आ सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। गर्म रातों से लोगों को परेशानी हो रही है। अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से अहम रहेंगे।

· · 3 मिनट

Delhi Weather Update: दिल्ली में बढ़ी उमस और गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें राहत मिलेगी या बढ़ेगी परेशानी?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। सोमवार सुबह लोगों की शुरुआत गर्म और उमसभरे मौसम के साथ हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राजधानी के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया जिससे सुबह से ही गर्मी महसूस होने लगी। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए सोमवार और मंगलवार को गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली में कैसा रहा सुबह का तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं लोधी रोड और आया नगर में तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। लोधी रोड में तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री और आया नगर में 1.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। इससे साफ है कि राजधानी में रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही। हालांकि दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। पालम मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि रिज इलाके में यह 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोनों स्थानों पर तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे रहा।

दिन में बदल सकता है मौसम

IMD के अनुसार सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई थी लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार और मंगलवार को राजधानी में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बढ़ती गर्मी और उमस के बीच अचानक मौसम बदलने से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

गर्म रातों ने बढ़ाई परेशानी

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ रहा है। सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान का मतलब है कि रात में भी गर्मी कम नहीं हो रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गर्म रातें शरीर को पर्याप्त राहत नहीं देतीं, जिससे लोगों को ज्यादा थकान और उमस महसूस होती है।

दिल्ली की हवा फिलहाल ‘मॉडरेट’ श्रेणी में

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सोमवार सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 117 दर्ज किया गया, जो ‘मॉडरेट’ यानी मध्यम श्रेणी में आता है। इसका मतलब है कि फिलहाल हवा बहुत खराब स्थिति में नहीं है लेकिन संवेदनशील लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है।

CPCB के अनुसार:

AQI स्तरवायु गुणवत्ता श्रेणीप्रभाव
0 – 50अच्छा (Good)हवा साफ मानी जाती है, स्वास्थ्य पर बहुत कम असर
51 – 100संतोषजनक (Satisfactory)सामान्य लोगों के लिए ठीक, संवेदनशील लोगों को हल्की परेशानी हो सकती है
101 – 200मध्यम (Moderate)सांस संबंधी मरीजों और बुजुर्गों को दिक्कत हो सकती है
201 – 300खराब (Poor)लंबे समय तक रहने पर सांस लेने में परेशानी बढ़ सकती है
301 – 400बहुत खराब (Very Poor)स्वास्थ्य पर गंभीर असर, बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा खतरा
401 – 500गंभीर (Severe)स्वस्थ लोगों पर भी असर, सांस और हृदय रोगियों के लिए बेहद खतरनाक

अगले दो दिन अहम

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे दिल्ली के मौसम के लिहाज से अहम रहेंगे। एक तरफ तापमान बढ़ रहा है तो दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और आंधी की गतिविधियां भी बन रही हैं। ऐसे में लोगों को तेज धूप, उमस, धूल भरी हवाओं और अचानक बारिश सभी तरह के मौसम का सामना करना पड़ सकता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख