शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

डेलावेयर ने अप्रैल को ‘सिख जागरुकता एवं आभार माह’ घोषित किया

· · 1 मिनट

डेलावेयर ने अप्रैल को ‘सिख जागरुकता एवं आभार माह’ घोषित किया

डेलावेयर (भाषा)। अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी समुदाय खासकर सिखों के खिलाफ बढ़ती घृणा अपराध की घटनाओं के बीच डेलावेयर स्टेट असेंबली ने अप्रैल को ‘‘सिख जागरुकता एवं आभार माह” घोषित करने संबंधी प्रस्ताव पारित कर दिया।

इस बाबत प्रस्ताव स्टेट असेंबली के दोनों चैंबरों- सीनेट और प्रतिनिधि सभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया। भारतीय-अमेरिकी समुदाय को हर संभव सहायता का आश्वासन देने वाले स्टेट गवर्नर जॉन कार्ने ने इस कदम का स्वागत किया। वह समुदाय के लोगों से मुलाकात भी कर रहे हैं।

डेलावेयर के गवर्नर ने कहा, ‘‘इस तरह के हमले या उपद्रव पूरी तरह अस्वीकार्य है।” सीनेटर ब्राउन टाउनसेंड द्वारा लाए गए इस प्रस्ताव में कहा गया है कि धार्मिक मान्यताओं के आधार पर किसी भी व्यक्ति के खिलाफ घृणा अपराधों की भर्त्सना करने में डेलावेयर सिख समुदाय के साथ खडा़ है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख