गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

डीजीपी की तैनाती को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर

· · 1 मिनट

डीजीपी की तैनाती को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर

लखनऊ। प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक की तैनाती पर बवाल उस समय और बढ़ गया जब सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में तैनाती को लेकर याचिका दायर कर दी।

अधिवक्ता अशोक पांडेय के जरिए दायर हुई याचिका में आरोप लगाया गया है कि यूपी में जावीद अहमद से वरिष्ठ 13 अधिकारी हैं तो उन्हें क्यों डीजीपी बनाया गया। याचिका में ये भी बताया गया है कि पुलिस महानिदेशक की तैनाती में सुप्रीम कोर्ट की ओर से प्रकाश सिंह बनाम भारत सरकार मामले में दी गई विधि व्यवस्था का भी उल्लंघन किया गया है। याचिका में उन्हें पुलिस महानिदेशक पद का हकदार न होने की बात कही गई है। याचिका ने उन्हें पद से हटाने की मांग की है। कल इस मामले पर सुनवाई होने की संभावना है। नए डीजीपी के नाम की घोषणा होते ही ये बात चर्चा में आ गई थी कि आखिर 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दरकिनार करके जावीद को क्यों पुलिस महानिदेशक पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख