शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

डेंगू पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

· · 1 मिनट

डेंगू पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

कानपुर (भाषा)। पिछले साल 2015 में बारिश के मौसम में 2000 से अधिक डेंगू के संदिग्ध मरीज पाये जाने के बाद इस बार स्वास्थ्य विभाग पहले से ही अलर्ट हो गया है और उसने सरकारी अस्पतालों और नगर निगम को अलर्ट कर शहर को 14 जोन में बांटा है।

कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आर पी यादव के मुताबिक शहर के सभी 14 वार्डों में अभियान के तौर पर पहले चरण में लार्वा निरोधी दवा का छिड़काव होगा। इसके लिये मलेरिया विभाग को कहा गया है। इसके अलावा शहर के सभी अस्पतालों के वार्डों में इसका भी छिड़काव किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शहर में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां तैनात डाक्टर डेंगू प्रभावित इलाकों पर नजर रखेंगे।

जिन इलाकों में पहले डेंगू के अधिक रोगी पाये गये थे वहां साफ सफाई तथा छिड़काव करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की टीम शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर जांच करेंगी और डेंगू के लार्वा की जांच करेंगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख