शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

‘डेल्टा फोर्स’ बनाकर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसों को रोकेगी शिवसेना

· · 1 मिनट

‘डेल्टा फोर्स' बनाकर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसों को रोकेगी शिवसेना

मुंबई (भाषा)। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक कार के पलट जाने की वजह से उसमें सवार छह युवकों की मौत होने के एक दिन बाद शिवसेना ने आज कहा कि तेज रफ्तार की वजह से होने वाले हादसों को रोकने के लिए सरकार जल्दी 100 सदस्यों की ‘‘डेल्टा फोर्स” का गठन करेगी।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित एक संपादकीय में कहा है, ‘‘मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना में छह युवकों की मौत होना दुखद था। जिस कार में वे सफर कर रहे थे उसकी हालत साबित करती है कि वे अकल्पनीय गति से चला रहे थे।” इसमें कहा गया है, ‘‘सड़क और सड़क परिवहन की रक्षा सरकारी तंत्र की मूल जिम्मेदारी है और ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह हर संभव उपाय कर सकते हैं। पिछले साल, वहां पर भूस्खलन की वजह से चट्टानों के खिसकने से हादसे बढ़ गए थे, जिसके लिए विभिन्न उपाए किए गए थे।”

संपादकीय में कहा गया है, ‘‘वहां लगातार मौजूद रहने वाली पुलिस के साथ ही 100 लोगों की डेल्टा फोर्स को जल्दी तैनात किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्री नियमों का पालन करें।”

शिवसेना ने कहा कि एक्सप्रेसवे पर एक ‘इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम’ बनाया गया है जिसके द्वारा तेज रफ्तार, लेन कटिंग और नाइट विजन पर निगरानी की जा सकती है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख