शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

दबंग नेता हड़प रहे हैं गरीबों की ज़मीन

· · 1 मिनट

दबंग नेता हड़प रहे हैं गरीबों की ज़मीन

लखनऊ (मलिहाबाद)। क्षेत्रीय विधायक व नेताओं द्वारा गरीबों की जमीनों पर किये गये अवैध कब्जों को हटवाने एवं उनके विरुद्ध कार्रवाई करने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर भाजपा सांसद कौशल किशोर की पत्नी जयदेवी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपाइयों ने थाने पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।

धरने को सम्बोधित करते हुए सांसद पत्नी जयदेवी ने कहा कि क्षेत्र के सपा विधायक व उनके समर्थक दबंगई के चलते सरकारी व गरीबों की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं।विधायक द्वारा एकत्र की गयी संपत्तियों की जांच होनी चाहिए।

ग्राम मलखापुर निवासी रामकुमार यादव की हत्या में शामिल रहे ग्राम जौरिया के प्रधान वीरेन्द्र यादव को मुख्य अभियुक्त बनाकर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाये। इसके अलावा नौ एक कन्टेनर की टक्कर से घायल कुमारी कोमल अस्पताल में जिन्दगी व मौत से जूझ रही है। जबकि पुलिस ने इस कन्टेनर को पकड़कर उसे छोड़ दिया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख