शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

चयनित पीएसी आरक्षियों का प्रशिक्षण 18 से

· · 1 मिनट

चयनित पीएसी आरक्षियों का प्रशिक्षण 18 से

लखनऊ। पुलिस सीधी भर्ती 2013 के चयनित पीएसी आरक्षियों का प्रशिक्षण 18 जनवरी से और फायरमैन पदों के अभ्यार्थियों का प्रशिक्षण 25 जनवरी से शुरू होगा। इस संबंध में पीएसी एवं फायर सर्विस, प्रशिक्षण निदेशालय और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को आदेश जारी कर दिये हैं।

पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने इस संबंध में निर्णय लिया है। आरक्षी पीएसी भर्ती 2013 में 3407 अभ्यार्थी चयनित हुए थे जिनमें से कुछ अभ्यार्थियों का प्रशिक्षण प्रारम्भ हो चुका है। शेष बचे अभ्यार्थियों का प्रशिक्षण 18 जनवरी से आरम्भ कराया जायेगा। प्रशिक्षण के लिये आवंटित की जाने वाली वाहिनी के संबंध में सूचना पीएसी मुख्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस की वेबसाइट पर आज अपलोड कर दी गई है। अभ्यार्थियों की सुविधा के लिये पीएसी मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष के नं. 0522-2337453 व सीयूजी नं. 9454404470 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

फायरमैन भर्ती 2013 में जो अभ्यार्थी चयनित हुए थे उनका प्रशिक्षण दिनांक 25 जनवरी से शुरू होगा। प्रशिक्षण के लिये आवंटित किये जाने वाले जनपद के संबंध में सूचना पुलिस की बेवसाइट पर 20 जनवरी को अपलोड करा दी जायेगी। अभ्यार्थियों की सुविधा के लिये फायर सर्विस मुख्यालयके नियंत्रण कक्ष 0522-2286420, सीयूजी नं. 9454418326 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख