शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सोना खरीदना अब पड़ेगा और महंगा! जानिए अब हर ₹1 लाख की खरीदारी पर कितना ज़्यादा देना होगा पैसा, गाँवों की शादियों पर होगा ये असर

सरकार ने सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई है। अब सोने पर 15% तक टैक्स लगेगा। इससे सोने की कीमतें बढ़ेंगी। आम लोगों और खासकर गांवों में शादी-ब्याह वाले परिवारों पर इसका असर पड़ेगा। सरकार विदेशी मुद्रा बचाने के लिए यह कदम उठा रही है। सोने का आयात कम करने की कोशिश है।

· · 2 मिनट

सोना खरीदना अब पड़ेगा और महंगा! जानिए अब हर ₹1 लाख की खरीदारी पर कितना ज़्यादा देना होगा पैसा, गाँवों की शादियों पर होगा ये असर

मिडिल ईस्ट संकट और बढ़ते आयात दबाव के बीच केंद्र सरकार ने सोने पर कस्टम ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। इस फैसले के बाद देश में सोने की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। आने वाले महीनों में सोना और महंगा हो सकता है जिसका सीधा असर आम लोगों, खासकर गांवों में शादी-ब्याह करने वाले परिवारों पर पड़ सकता है। सरकार ने सोने पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 10% और Agriculture Infrastructure and Development Cess (AIDC) 5% कर दिया है। इसके अलावा 3% IGST पहले की तरह लागू रहेगा। यानी अब विदेश से आयात होने वाले सोने पर कुल टैक्स बोझ काफी बढ़ गया है। इस बढ़ोतरी के बाद देश में 13 मई को 10 ग्राम सोने (24 कैरेट) की कीमत ₹1,68,040 पर पहुंच गई।

अब कितना महंगा हो जाएगा सोना?

Goodreturns के अनुसार, अगर पहले 1 लाख रुपये का सोना विदेश से खरीदा जाता था तो टैक्स के बाद इसकी कीमत करीब ₹1,09,180 पड़ती थी। लेकिन नई ड्यूटी लागू होने के बाद वही सोना करीब ₹1,18,495 तक पहुंच सकता है। यानी सिर्फ टैक्स बढ़ने से करीब ₹9,000 से ज्यादा का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।

विवरणपुरानी ड्यूटी का असर
नई ड्यूटी का असर
दर (%)राशि (₹)दर (%)राशि (₹)
कुल कीमत (बेस वैल्यू)–1,00,000–1,00,000
बेसिक कस्टम ड्यूटी5%5,00010%10,000
एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC)1%1,0005%5,000
सबटोटल1,06,0001,15,000
IGST3%3,1803%3,495
अंतिम कीमत1,09,1801,18,495

गांवों में क्यों बढ़ सकती है परेशानी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 के शुरुआती दो महीनों में भारत ने औसतन 83 टन सोना हर महीने आयात किया जबकि 2025 में यह औसत 53 टन था। ग्रामीण भारत में सोना सिर्फ गहना नहीं बल्कि बचत, सामाजिक प्रतिष्ठा और शादी की परंपरा का हिस्सा माना जाता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में बेटी की शादी के लिए परिवार सालों तक थोड़ा-थोड़ा सोना जोड़ते हैं।

गांवों में अक्सर:

  • दुल्हन को चेन, मंगलसूत्र, कंगन और झुमके दिए जाते हैं
  • दूल्हे को अंगूठी और चेन दी जाती है
  • कई परिवार कर्ज लेकर भी सोना खरीदते हैं
  • ऐसे में सोना महंगा होने से शादी का पूरा बजट बिगड़ सकता है

सरकार ने ड्यूटी क्यों बढ़ाई?

Goodreturns की रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता देश है और देश अपनी ज्यादातर जरूरत आयात से पूरी करता है। IMF के अनुसार 2026 में भारत का Current Account Deficit (CAD) बढ़कर 84.5 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। सरकार का मानना है कि सोने का आयात कम करके विदेशी मुद्रा बचाई जा सकती है। World Gold Council के आंकड़ों के अनुसार 2025 में भारत में 711 टन सोने की खपत हुई थी। वहीं 2026 की पहली तिमाही में सोने का आयात 58% तक बढ़ गया।

पीएम मोदी ने भी की थी अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लोगों से गैरजरूरी सोना खरीदने से बचने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि सोने की खरीद में भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है और देशहित में लोगों को कुछ समय तक सोने की खरीद कम करनी चाहिए।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख