शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

कश्मीर के कुलगाम और शोपियां में कर्फ्यू लागू

· · 1 मिनट

कश्मीर के कुलगाम और शोपियां में कर्फ्यू लागू

श्रीनगर (भाषा)। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले और शोपियां शहर में रविवार को दो नागरिकों की मौत के बाद सोमवार को कर्फ्यू लगा दिया गया। एक व्यक्ति की मौत आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में हुई थी जबकि दूसरा व्यक्ति इसके बाद हुए प्रदर्शनों में मारा गया। अलगाववादी संगठनों ने इन मौतों के विरोध में घाटी भर में सोमवार को हड़ताल का आह्वान किया, जिसका मिला जुला असर देखने को मिला।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “रविवार को हुई मौतों के मद्देनजर कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने के लिए समस्त कुलगाम जिले और शोपियां शहर में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।” बहरहाल, दक्षिण कश्मीर से होकर गुजरने वाले श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों की आवाजाही की अनुमति दी गयी है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “घाटी में कहीं भी लोगों के आने जाने पर कोई पाबंदी नहीं है लेकिन असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।” कुलगाम जिले के फ्रिसल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच रविवार को हुई मुठभेड़ में एक नागरिक मारा गया था और मुठभेड़ के बाद हुई झड़पों में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी थी। कई घंटों तक चली मुठभेड़ में चार स्थानीय आतंकवादी मारे गये और सेना के दो जवान भी शहीद हो गए थे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख