शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

चुनाव आयोग ने निलंबित किये प्रतापगढ़ के डीएम व एसपी

· · 1 मिनट

चुनाव आयोग ने निलंबित किये प्रतापगढ़ के डीएम व एसपी

लखनऊ। पंचायत चुनाव के चौथे चरण में प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र में हिंसा व सांप्रदायिक तनाव के चलते राज्य निर्वाचन आयोग ने कड़ी कार्रवाई की है।

आयोग ने प्रतापगढ़ के डीएम अमृत त्रिपाठी, एसपी सुनील सक्सेना, डीएसपी कुंडा कवींद्र नारायण मिश्र, एसडीएम कुंडा एके श्रीवास्तव और संग्रामगढ़ के थानाध्यक्ष सभाजीत मिश्र को निलंबित करने की मुख्य सचिव से संस्तुति की है।

इन अधिकारियों पर निष्पक्ष चुनाव करा पाने में असफल होने का आरोप लगा है। राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने 13 दिसंबर को मतगणना से पहले नए डीएम और एसपी नियुक्त करने के लिये निर्देश दिया है और नई नियुक्ति तक डीआइजी व कमिश्नर को जिले का दायित्व सौंपने की हिदायत दी है।

प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र में बुधवार को मतदान के दौरान उपद्रव हुआ। दो बूथों पर मतपेटियां लूटी गईं। बंछदामऊ में मारपीट के बाद त्वरित कार्रवाई नहीं होने से सांप्रदायिक तनाव हो गया। दो संप्रदाय के बीच मारपीट और फायरिंग हुई। एक प्रत्याशी की जीप जला दी गई और फायरिग में एक सिपाही घायल हो गया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख