गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

चुनाव आयोग की टीमों ने जब्त किए पांच राज्यों में 178 करोड़ रुपये

· · 1 मिनट

चुनाव आयोग की टीमों ने जब्त किए पांच राज्यों में 178 करोड़ रुपये

नई दिल्ली (भाषा)। चुनाव आयोग ने कहा है कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव में उसकी निगरानी टीमों ने 178 करोड़ रुपये जब्त किए। इनमें 54 करोड़ रुपये सत्यापन की प्रक्रिया के बाद छोड़ दिए गए।

तमिलनाडु में सबसे अधिक नगदी जब्त की गई है। आयोग के अनुसार राज्य में 112.89 करोड़ रुपये जब्त किए गए। इनमें 46.80 करोड़ रुपये का सही मकसद पाए जाने के बाद वह धन वापस कर दिया गया। आयोग की टीमों ने केरल में 24.66 करोड़ रुपये जब्त किए जिनमें से 1.67 करोड़ रुपये सत्यापन की प्रक्रिया के बाद छोड़ दिए गए।

पुड्डुचेरी में 7.47 करोड़ रुपये जब्त किए गए जिनमें से 4.35 करोड़ रुपये छोड़ दिए गए। पश्चिम बंगाल में 20.75 करोड़ रुपये जब्त किए गए जिनमें से 4.67 करोड़ रुपये का मकसद सही पाया गया। इसी तरह असम में 12.33 करोड़ रुपये जब्त किए गए जिनमें से 5.42 करोड़ रुपये सत्यापन के बाद वैध पाए जाने पर वापस लौटा दिए गए।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख