शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

आ गया सैलरी का दिन, बैंकों के आगे नौकरी पेशा लोगों की लाइन

· · 2 मिनट

आ गया सैलरी का दिन, बैंकों के आगे नौकरी पेशा लोगों की लाइन

कानपुर (भाषा)। नोटबंदी के बाद गुरुवार को पहली तारीख को वेतन लेने के लिए शहर के बैंकों के बाहर नौकरी पेशा लोगों की लंबी लाइनें लगी हैं।

शहर के माल रोड, सिविल लाइंस, ग्वालटोली, वीआईपी रोड, फूलबाग, किदवईनगर, गोविंदनगर, दादानगर, कल्याणपुर आदि इलाके के बैंकों के बाहर सुबह दस बजे से ही लोगों की लंबी लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। बैंकों के बाहर व्यवस्था न बिगड़े इस लिए पुलिस की व्यवस्था भी की गयी है। शहर में बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा माल रोड में व्यवस्था काफी अच्छी दिखी। जहां शाखा के मुख्य प्रबंधक प्रमोद के आनंद स्वंय बैंक के अंदर खड़े होकर सेलरी लेने वाले लोगों को धन दिलावाने में मदद कर रहे हैं।

आनंद ने बताया कि वेतन मिलने का दिन है इसकी तैयारी हमारे कर्मचारियों ने एक दिन पहले से ही कर ली थी। बैंक में पर्याप्त कैश की व्यवस्था है और लोग आराम से आ रहे और अपनी सैलरी निकाल रहे हैं। वहीं शहर के ग्वालटोली इलाके के स्टेट बैंक में सेलरी से ज्यादा भीड़ पेंशन लेने वालों की है। यहां के मैनेजर आरके सिंह कहते हैं कि कोशिश यह है कि सबको धन मिल जाए और किसी को खाली हाथ न जाना पड़े।

बैंक में भीड़ बहुत ज्यादा है इसके बावजूद स्थिति काबू में है। ब्रांच के रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इस काम में लगाया गया है। शहर के सिविल लाइन स्थिति एचडीएफसी बैंक के बाहर तो सेलरी लेने वालो की लाइन बहुत ही लंबी थी। यहां भी लोगों को धन निकालने में करीब दो घंटे का समय लग रहा है। पंजाब नेशनल बैंक सिविल लाइन में भी लोगों की भारी भीड़ है और लोग सेलरी लेने को सुबह से ही लंबी लाइन में खड़े हैं। कमोबेश ऐसा ही हाल गुरुवार को वेतन दिवस के अवसर पर लगभग सभी बैंकों के बाहर है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख