शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Corona Cases Update: जारी है कोरोना का कहर, 24 घंटे में 2.59 लाख नए केस, 1761 मरीजों की मौत

भारत में अब 20 लाख 31 हजार 977 एक्टिव केस हैं। वहीं 1 करोड़ 31 लाख 08 हजार 582 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। 24 घंटे में एक्टिव मामलों में 1 लाख 02 हजार 648 की बढ़ोतरी हुई।

· · 1 मिनट

Corona Cases Update: जारी है कोरोना का कहर, 24 घंटे में 2.59 लाख नए केस, 1761 मरीजों की मौत

कोविड महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना संक्रमण के कुल 2 लाख 59 हजार 170 नए मामले आए हैं. जबकि इससे एक दिन पहले ये मामले 2 लाख 75 हजार 306 थे। फिर भी मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 24 घंटों के दौरान 1761 मरीजों की मौत भी हो गई, जो एक दिन पहले 1625 थे।

वहीं इस दौरान 1 लाख 54 हजार 761 लोग ठीक हुए। वहीं एक्टिव मामलों में 1 लाख 02 हजार 648 की बढ़ोतरी हुई। भारत में अब 20 लाख 31 हजार 977 एक्टिव केस हैं। वहीं 1 करोड़ 31 लाख 08 हजार 582 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं।

https://twitter.com/hashtag/COVID19

देश में मंगलवार को कोरोना के नए मरीजों की संख्या में सोमवार की तुलना में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को 2.74 लाख से नए कोरोना मरीज मिले थे और 1,619 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

https://t.co/dI1pqvXAsZ

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 19 अप्रैल तक देश भर में 26,94,14,035 सैंपल्स की टेस्टिंग की गई, जिसमें 15,19,486 लोगों की टेस्टिंग कल 19 अप्रैल को हुई।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख