शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

शादी करने वाले दंपति को अब दिव्य आशीर्वाद भेजेगा बालाजी मंदिर

· · 1 मिनट

शादी करने वाले दंपति को अब दिव्य आशीर्वाद भेजेगा बालाजी मंदिर

तिरुपति (भाषा)। शादी करने जा रहे दंपति डाक के जरिए भेजे गए ‘थलम्बरालू’ (पवित्र चावल) के रुप में अब तिरुमाला स्थित प्रसिद्ध मंदिर के भगवान वेंकटेश्वर का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि जो आशीर्वाद प्राप्त करने के इच्छुक होंगे, वे भगवान के ‘कल्याणोत्सवम्’ (हर दिन आयोजित होने वाली देवता की दिव्य शादी) में प्रयोग होने वाले पवित्र हल्दी मिश्रित चावल तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम् (टीटीडी) से एक छोटी थैली में प्राप्त कर सकेंगे। मंदिर के जन संपर्क अधिकारी टी. रवि ने बताया कि यह निशुल्क योजना केवल नवविवाहित दंपति के लिए ही उपलब्ध होगी।

इस सुनहरे अवसर का लाभ लेने के इच्छुक दंपति या उनके माता पिता को शादी का कार्ड कार्यकारी अधिकारी, टीटीडी केटी रोड, तिरुपति 517501 को भेजना होगा। उन्होंने कहा कि विशेष रुप से गठित टीटीडी शाखा दंपति की समृद्धि के लिए भगवान का अशीर्वाद भेजेगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख