शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

3 हजार के ऊपर पहुंचा एक दिन में मौत का आंकड़ा, 3.60 लाख से ज्यादा हुए संक्रमित

भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए 3.60 लाख से ज्यादा नए केस सामने आए, जबकि इस दौरान 3200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। एक दिन पहले 3.23 लाख नए केस सामने आए थे और इस दौरान 2,700 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

· · 1 मिनट

3 हजार के ऊपर पहुंचा एक दिन में मौत का आंकड़ा, 3.60 लाख से ज्यादा हुए संक्रमित

देश में बीते एक हफ्ते से रोजाना 3 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं. कोरोना के कहर को कम करने के लिए देश के कई राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू हैं। बावजूद मंगलवार को आंकड़ों में बढ़ोतरी देखी गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,60,960 नए मामले सामने आए और 3293 लोगों की मौत हो गई।

देश में 24 घंटे में 3285 लोगों की मौत हो गईं। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 2 लाख को पार कर 2,01165 पहुंच गई है। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,76,36,307 पहुंच गया है। अकेले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान में देश के 78.53% लोगों की मौत एक दिन में हुई।

352795-e0cnmvzuuam6cq1
352795-e0cnmvzuuam6cq1

देश के कुल केसों में 73.59% पॉजिटिव केस सिर्फ 10 राज्यों से आए, जिनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे अधिक नए मामले 66,358 दर्ज किए गए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 32,921 और केरल में 32,819 नए मामले सामने आए।

देश में कोरोना के अभी भी 29,78,709 एक्टिव मरीज हैं, देश कुल पॉजिटिव केसों का 16.55% है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान में ही देश के 71.91 प्रतिशत एक्टिव केस मौजूद हैं।

https://twitter.com/hashtag/CoronaVirusUpdates

27 अप्रैल को 2,61,162 लोग ठीक भी हुए। मंगलवार को रिकवरी रेट 82.33 प्रतिशत रहा। 79.01 प्रतिशत रिकवरी भी देश के 10 राज्यों को मिलाकर दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में 20,201 नए मामले सामने आए और 380 लोगों की मौत हो गई। हालांकि यहां पॉजिटिविटी रेट 35% से ऊपर है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख