शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अक्टूबर में आ सकती है कोरोना वायरस की तीसरी लहर, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान ने पीएमओ को दी रिपोर्ट

गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) ने प्रधानमंत्री कार्यालय को चेताया है कि कोरोना की तीसरी लहर का असर अक्टूबर में ज्यादा रहेगा।

· · 1 मिनट

अक्टूबर में आ सकती है कोरोना वायरस की तीसरी लहर, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान ने पीएमओ को दी रिपोर्ट

कोरोना वायरस की दूसरी लहर का असर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन पूरी तरह से नियंत्रण नहीं हो पाया है। ऐसे में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान ने पीएमओ को अक्टूबर में कोविड-19 की तीसरी लहर के बारे में चेताया है।

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर गृह मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) ने प्रधानमंत्री कार्यालय को रिपोर्ट दी है, जिसके अनुसार अक्टूबर महीने में कोरोना वायरस पीक पर रहेगा।

https://twitter.com/hashtag/COVID19

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में कोविड-19 संक्रमण के 25,072 नए मामले सामने आए हैं। जबकि अभी भी भारत में 3,33,924 सक्रिय मामले हैं और पिछले 24 घंटों में पिछले 24 घंटों के दौरान 44,157 मरीज ठीक भी हुए हैं।

देश भर में कोरोना वायरस संक्रमध के अब तक 3 करोड़ 24 लाख, 49 हजार 306 मामले दर्ज हो चुके हैं। वहीं, इस महामारी की चपेट में आकर अब तक 4 लाख 34 हजार 756 लोगों की मौत हो चुकी है।

अक्टूबर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर पीक पर पहुंच सकती है। एक दिन में पांच लाख तक नए केस आ सकते हैं और तीसरी लहर का असर बच्चों पर भी पड़ सकता है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक तीसरी लहर का असर एक महीने तक रह सकता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख