गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Coronavirus in India live updates: एक दिन में पहली बार हुईं 2,023 मौतें और 3 लाख के करीब नए केस भी मिले

दूसरी लहर में 24 घंटे में 2 लाख 95 हजार 41 संक्रमण लोग संक्रमण के दायरे में आए हैं। लगातार बढ़ रहा है मौतों का आंकड़ा। भारत में अब 21 लाख 57 हजार 538 एक्टिव केस हैं।

· · 1 मिनट

Coronavirus in India live updates: एक दिन में पहली बार हुईं 2,023 मौतें और 3 लाख के करीब नए केस भी मिले

कोरोना संक्रमण अब भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आंकड़ों के रिकॉर्ड हर दिन बन रहे हैं और हर दिन टूट भी रहे हैं। दूसरी लहर में 24 घंटे में पहली बार सबसे ज्यादा 2,023 मौतें हुई हैं, जबकि 2 लाख 95 हजार 41 संक्रमण लोग संक्रमण के दायरे में आए हैं। इस दौरान 1 लाख 67 हजार 457 लोग ठीक होकर घर भी जा चुके हैं।

अगर एक हफ्ते में कोरोना संक्रमण से हुई मौत के आंकड़ों को देखें तो 15 अप्रैल को 1038, 16 अप्रैल को 1184, 17 अप्रैल को 1338, 18 अप्रैल को 1498, 19 अप्रैल को 1620, 20 अप्रैल को 1761 और आज 21 अप्रैल को सबसे अधिक 2,023 लोगों की मौत हुई है।

https://twitter.com/hashtag/COVID19

भारत में अब 21 लाख 57 हजार 538 एक्टिव केस हैं। वहीं 1 करोड़ 32 लाख 76 हजार 39 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 20 अप्रैल तक देश भर में 27,10,53,392 सैंपल्स की टेस्टिंग की गई, जिसमें 16,39,357 लोगों की टेस्टिंग कल 20 अप्रैल को हुई।

https://t.co/dI1pqvXAsZ

भारत में कोरोना की स्थिति

कुल कोरोना केस- एक करोड़ 56 लाख 16 हजार 130

कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 32 लाख 76 हजार 39

कुल एक्टिव केस- 21 लाख 57 हजार 538

कुल मौत- 1 लाख 82 हजार 553

कुल टीकाकरण- 13 करोड़ 1 लाख 19 हजार 310 डोज दी गई

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख