गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Corona Cases Update: लगातार दूसरे दिन 2 लाख से ज्यादा नये मामले, 24 घंटे में 1185 लोगों की मौत

देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 2 लाख से ज्यादा नये मामले सामने आये हैं। पिछले 24 घंटे में इस महामारी ने 1185 लोगों की जान ले ली।

· · 3 मिनट

Corona Cases Update: लगातार दूसरे दिन 2 लाख से ज्यादा नये मामले, 24 घंटे में 1185 लोगों की मौत

भारत में कोरोना का कहर जारी है। नए मामलों के साथ-साथ मौत के आंकड़े भी लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देशभर से कोविड-19 के 2.17 लाख से ज्यादा मामले सामने आये हैं। गुरुवार 15 अप्रैल को भी दो लाख से ज्यादा नये मामले सामने आए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2 लाख 17 हजार 353 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आये हैं और इस दौरान 1185 लोगों की जान चली गई। इन आंकड़ों के साथ भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 42 लाख से ज्यादा हो गई है और अब तक 1 लाख 74 हजार 308 लोग इस महामारी की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।

सरकार की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में देशभर में 1 लाख 18 हजार 302 लोगों को कोविड-19 के वायरस को मात दी है। इसके साथ ही कोरोना को हराने वालों की कुल संख्या 1 करोड़ 25 लाख 47 हजार 866 हो गई है।

https://twitter.com/hashtag/COVID19

भारत में एक्टिव मामलों की संख्या भी 15 लाख के पार हो गई है। अब यहां 15 लाख 63 हजार 588 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। देश में कोरोना के कहर का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि दुनिया के टॉप-20 संक्रमित शहरों की सूची में भारत के 15 शहर शामिल हैं। पुणे इस सूची में टॉप पर है तो मुंबई दूसरे नंबर पर है। आलम ये है कि देश के करीब 120 जिलों में बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर जैसी जरूरी सुविधाओं का टोटा पड़ गया है।

दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में हालत खराब

देश की राजधानी और आर्थिक राजधानी में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कुल 16699 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 112 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले बुधवार को दिल्ली में कोविड-19 के 17282 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 61,695 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 36,39,855 पर पहुंच गई जबकि इस महामारी से 349 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 59,153 हो गई है।

https://twitter.com/hashtag/COVID19

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। कोविड-19 के एक दिन में सामने आये नये मामलों का अब तक का यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 11 अप्रैल को 63,294 मामले दर्ज किये गये थे। विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि दिन के दौरान 53,335 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अब तक राज्य में 29,59,056 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में भी गुरुवार को 20 हजार ज्यादा नये मामले सामने आये।

मध्य प्रदेश में भी हालत खराब

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय ने 15 अप्रैल 2021 की शाम 6 बजे तक का नोवल कोरोना वायरस के मीडिया बुलेटिन जारी किया। जिसके अनुसार प्रदेश में 24 घंटे में 10166 संक्रमण के नए केस मिले। यह अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इसे मिलाकर कुल संक्रमित की संख्या 373,518 हो गई। 53 लोगों की 24 घंटे में संक्रमण से मौत हुई है। ऐसे में प्रदेश में इस जानलेवा वायरस से मरने वालों की संख्या 4365 हो गई है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख