गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Potato New Variety: कृषि विज्ञान मेले में दिखीं रंगीन आलू की नई किस्में, विटामिन-सी से भरपूर आलू की ये नई किस्म

अगर आप आलू के किसान हैं या आलू की खेती करते हैं तो आपने आलू सिर्फ कुछ ही रंगों में देखे होंगे। लेकिन क्या आपने सोचा है कि आलू का रंग जो है वो जामुनी भी हो सकता है? आज हम आपको एक ऐसी किस्म के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें कई तरीके के आलू आपको देखने को मिलेंगे, जो शायद आपने देखे हों या शायद आपने ना देखे हों। जानिए कौनसी हैं ये किस्में और कहाँ से मिलेंगे जामुनी आलू के बीज?

· · 3 मिनट

Potato New Variety: कृषि विज्ञान मेले में दिखीं रंगीन आलू की नई किस्में, विटामिन-सी से भरपूर आलू की ये नई किस्म

पूसा विज्ञान मेले में इस बार आलू की ऐसी किस्मों ने किसानों का ध्यान खींचा, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया। आमतौर पर सफेद या हल्के पीले रंग में दिखने वाला आलू अब जामुनी रंग में भी उपलब्ध है। मेले में वैज्ञानिकों ने बायो-फोर्टिफाइड और हीट टोलरेंट (गर्मी सहन करने वाली) कई उन्नत किस्मों का प्रदर्शन किया और किसानों को इनके उत्पादन, पोषण और बाजार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।

बायो-फोर्टिफाइड और हीट टोलरेंट किस्में

(ICAR-CPRI)के मुख्य तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार चौहान
(ICAR-CPRI)के मुख्य तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार चौहान Photo: Gaon Connection Network

जामूनी रंग के दिखने वाले आलू कि किस्म के बारे में अधिक जानने के लिए गाँव कनेक्शन ने केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (ICAR-CPRI)के मुख्य तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार चौहान से बातचीत की। उन्होंने बताया, “बायो-फोर्टिफाइड श्रेणी में कुफरी मानिक, कुफरी नीलकंठ और हाल ही में विकसित कुफरी जमुनिया शामिल हैं। वहीं, आगेती फसल लेने वाले किसानों के लिए हीट टोलरेंट किस्में जैसे कुफरी सूर्या, कुफरी दक्ष, कुफरी किरण और कुफरी भास्कर भी बेहतर विकल्प हैं। इन किस्मों को लगाकर किसान मौसम की मार से बचते हुए अच्छी पैदावार ले सकते हैं।”

‘कुफरी जमुनिया’ की खासियत

कुफरी जमुनियाआलू की नई किस्म
कुफरी जमुनियाआलू की नई किस्म Photo: Gaon Connection Network

नई किस्म कुफरी जमुनिया को लेकर वैज्ञानिकों में खास उत्साह दिखा। यह देश की पहली ऐसी किस्म बताई जा रही है, जिसका गूदा जामुन जैसा रंग लिए होता है। इसमें विटामिन-C, कैरोटीनॉइड्स और एंथोसाइनिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो सेहत के लिए लाभकारी मानी जाती है। यह किस्म 90 से 100 दिनों में तैयार हो जाती है और किसान इससे लगभग 350 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।

किन क्षेत्रों के लिए उपयुक्त?

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह किस्म उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बढ़िया पैदावार दे सकती है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश और ओडिशा में सफलतापूर्वक उगाई जा सकती है। उत्तर प्रदेश के किसानों को इस किस्म के आलू की बुवाई करनी है तो लिए बुआई का उपयुक्त समय 15 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच बताया गया है। खेती की सामान्य तकनीक वही रहेगी, जो पारंपरिक आलू उत्पादन में अपनाई जाती है।

बाजार और अन्य लोकप्रिय किस्में

कुफरी चिप्स सोना-1
कुफरी चिप्स सोना-1 Photo: Gaon Connection Network

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए कुफरी चिप्स सोना-1 को बाजार में माँग वाली किस्म बताया गया, जबकि पुरानी लेकिन लोकप्रिय कुफरी बहार की दक्षिण भारत में अच्छी खपत है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि नई किस्मों की गुणवत्ता और पोषण लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा, तो बाजार में इनकी माँग तेजी से बढ़ेगी।

कहाँ मिलेंगे बीज?

पूसा कृषि विज्ञान मेला
पूसा कृषि विज्ञान मेला Photo: Gaon Connection Network

डॉ. अशोक कुमार चौहान ने बताया कि कुछ कृषि विज्ञान केंद्रों और चुनिंदा किसानों को बीज उपलब्ध कराना शुरू कर दिया गया है। इच्छुक किसान सीधे विश्वविद्यालय से संपर्क कर सीमित मात्रा में बीज प्राप्त कर सकते हैं। पूसा विज्ञान मेले में प्रदर्शित इन रंगीन और पोषक तत्वों से भरपूर किस्मों ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में आलू की खेती केवल उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पोषण और बाजार की नई संभावनाओं के साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख