शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Weather Update: ठंड और ठिठुरन से होगा फरवरी का स्वागत, बारिश, बर्फबारी और घने कोहरे का अलर्ट

मौसम का मिजाज देशभर में अचानक बदल रहा है। दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से उत्तरी भारत से लेकर मध्य भारत तक बारिश, बर्फबारी, तेज हवाएं और घना कोहरा देखने को मिलेगा। जलवायु के इस उतार-चढ़ाव के चलते कई राज्यों में कोहरे और ठंड के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

· · 3 मिनट

Weather Update: ठंड और ठिठुरन से होगा फरवरी का स्वागत, बारिश, बर्फबारी और घने कोहरे का अलर्ट

Western Disturbance Impact: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है। ठंड और बारिश का दौर फिर से शुरू होने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि फरवरी की शुरुआत हल्की बारिश के से होने की संभावना है। India Meteorological Department ने अधिकारिक जानकरी देते हुए बताया कि दो पश्चिमी विक्षोभों के एक साथ सक्रिय होने से उत्तर से मध्य भारत तक बारिश, बर्फबारी, तेज हवाएं और घना कोहरा छाने की आशंका है।

कई राज्यों में कोहरे और ठंड के लिए येलो से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान की तरफ से देखने को मिल रहा है तो वहीं एक दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में देखने को मिलेगा।

उत्तर-भारत में मौसम में कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में 31 जनवरी को घना कोहरा छाएगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और रात में विजिबिलिटी 200 से 50 मीटर रह सकती है। हरियाणा और पंजाब के कुछ जिलों में कोल्ड वेव यानी शीतलहर चलने की भी संभावना है। उत्तराखंड में पाला पड़ने से फसलों को नुकसान हो सकता है। इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा चुका है।

कितना होगा न्यूनतम तापमान

उत्तर-पश्चिम भारत- तापमान की बात करें तो उत्तर-पश्चिम भारत में आज न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। लेकिन अगले कुछ दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मध्य भारत में अगले 24 घंटे में रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी, फिर गिरावट आ सकती है।

मध्य भारत में तापमान

अगले 24 घंटों में मध्य भारत के न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। वहीं 2 से 3 फरवरी तक 2 – 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट होने की संभावना है। महाराष्ट्र भी न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री बढ़ सकता है। और गुजरात में न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी देखनो को मिल सकती है।

पहाड़ी राज्यों में मौसम

दो पश्चिमी विक्षोभों के एक साथ सक्रिय होने से पहाड़ी राज्यों मं 30 जनवरी से 3 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से लेकर म्ध्यम बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30 जनवरी के बाद बारिश और बर्फबारी बढ़ेगी। 31 जनवरी और 1 फरवरी को इन इलाकों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएँ चल सकती हैं।पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे बना रहेगा।

राजस्थान में हल्की बारिश

राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश और आंधी आ सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में फरवरी की शुरुआत में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वी भारत में फिलहाल भारी बारिश की उम्मीद कम है, लेकिन ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में कोहरे की समस्या बनी रहेगी।

किसानों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में खड़ी फसलों को पाले से बचाने के लिए हल्की और बार-बार सिंचाई करें। सब्जी और फल वाले पौधों को ढककर रखने से नुकसान कम होगा। तेज हवा और ओलावृष्टि वाले इलाकों में बागवानी फसलों को सहारा देना जरूरी है। पशुपालकों को सलाह है कि वे पशुओं को ठंड और बारिश में शेड में रखें और सूखा बिछावन दें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख