शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

आम लोग भी करें बाढ पीड़ितों की मदद : योगी

· · 2 मिनट

आम लोग भी करें बाढ पीड़ितों की मदद : योगी

गोरखपुर (लखनऊ) (भाषा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के गोरखपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मोटरबोट से दौरा किया और आम लोगों का आह्वान किया कि वे भी बाढ़ पीड़ितों की हरसम्भव मदद करें।

योगी ने पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित मानीराम गांव के पीड़ितों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है। इसमें पीड़ितों को सभी का सहयोग मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनमानस के बीच यह भावना कतई नहीं होनी चाहिए कि पीड़ितों की सहायता केवल शासन और प्रशासन का काम है, बल्कि एक मानव होने के नाते हर मानव का भी यह कर्तव्य एवम् दायित्व बनता है कि अपने स्तर से जिस प्रकार भी सम्भव हो, पीड़ितों की मदद करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में उनकी सरकार पूरी तरह से पीड़ितों के साथ है। सभा को संबोधित करनके बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आपदा राहत बल के जवानों के साथ मोटर बोट से रामपुर गोपालपुर का दौरा किया और बाढ़ से पूरी तरह घिरे पीड़ित परिवारों को सरकार की तरफ से खाद्यान्न तथा अन्य जरुरी सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर चुके बेला, जमुवाड, उत्तरासोध, घुंघुनकोठा सहित एक दर्जन गाँवों का मोटरबोट से दौरा किया और प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी।

मालूम हो कि प्रदेश के 25 जिलों के करीब 24 लाख 75 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और 3059 गांव पानी से घिरे हैं। इसके अलावा दो लाख 46 हजार हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में बोयी गयी फसल पानी में डूब चुकी है। एक लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

इस बीच, केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार राप्ती नदी बर्डघाट (गोरखपुर) तथा रिगौली (गोरखपुर) में खतरे के निशान से उपर बह रही है. वहीं, बांसी (सिद्धार्थनगर) में भी इसका जलस्तर लाल चिह्न से ऊपर है।

घाघरा नदी का जलस्तर एल्गिनब्रिज (बाराबंकी), अयोध्या (फैजाबाद) तथा तुर्तीपार (बलिया) में अब भी खतरे के निशान से ऊपर है। शारदा नदी पलियाकलां (खीरी) में बूढी राप्ती ककरही (सिद्धार्थनगर) तथा उस्काबाजार (सिद्धार्थनगर) और क्वानो नदी चंद्रदीपघाट (गोण्डा) में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख