शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी: योगी के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकि खराबी, उतारा गया खेत में

खबर के मुताबिक सीएम योगी यूपी के कासगंज में तूफान पीड़ितों की मदद के लिए पहुंते थे जहां उनका हेलीकाप्टर हेलीपैड पर नहीं उतर सका।

· · 1 मिनट

यूपी: योगी के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकि खराबी, उतारा गया खेत में

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी की उस समय जान खतरे में पड़ गई जब उनके हेलीकॉप्टर को काफी मशक्कत के बाद खेत में उतारा गया। खबर के मुताबिक सीएम योगी यूपी के कासगंज में तूफान पीड़ितों की मदद के लिए पहुंते थे जहां उनका हेलीकाप्टर हेलीपैड पर नहीं उतर सका। मुख्यमंत्री योगी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। योगी आदित्यनाथ दिल्ली से कासगंज के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए थे और हेलीकॉप्टर सोरों इलाके में पहुंचा, लेकिन लैंड नहीं कर पा रहा था। काफी देर तक हवा में हेलीकॉप्टर चक्कर काटता रहा। बताया जा रहा है कि ऐसा तकनीकी कारणों से हुआ। इमरजेंसी लैंडिंग की खबर सुनते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मी और अफसर खेत की ओर दौड़ पड़े। जल्दी-जल्दी सुरक्षा घेरा बनाया गया और सीएम उसी घेरे में पैदल ही फरौली पहुंच गए। योगी आदित्यनाथ ने गांव पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें चार-चार लाख रुपये का चेक दिया। ये भी पढ़ें- नेपाल के जनकपुर से अयोध्या पहुंची बस, सीएम योगी ने किया स्वागत

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख