शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अखिलेश का किसानों को तोहफा, गोमतीनगर में किसान बाजार का उद्घाटन, 50 हजार करोड़ की दूसरी योजनाओं का शिलान्यास जारी

· · 1 मिनट

अखिलेश का किसानों को तोहफा, गोमतीनगर में किसान बाजार का उद्घाटन, 50 हजार करोड़ की दूसरी योजनाओं का शिलान्यास जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की जनता के लिए आज सौगातों का दिन है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश को आज 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाएं दे रहे हैं, इनमें कई का लोकार्पण किया जा रहा है तो बहुतों की आधारशिला रखी जा रही है। गोमती नगर में किसान बाजार और लोहिया अस्पताल में अप्रग्रेड सेंटर का सीएम उद्धाटन कर चुके हैं।

लखनऊ में सुबह 10 बजे से चारी लोकार्पण कार्यक्रमों का सिलसिला शाम तक जारी रहेगा। इस दौरान 6 हजार योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास,आरएमएल इंस्टीट्यूट में स्वास्थ्य की योजनाओं का लोकार्पण,किसान बाजार मंडी में 3176 परियोजनाओं का लोकार्पण,किसान बाजार मंडी में ही 2021 योजनाओं का शिलान्यास,लखनऊ में 200 बेड वाले बच्चों के अस्पताल का लोकार्पण,अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भी सीएम करेंगे लोकार्पण,कैंसर इंस्टीट्यूट, आईटी सिटी, सीजी सिटी का भी लोकार्पण,इलाहाबाद राज्य विवि के भवन का शिलान्यास होगा। वहीं एसजीपीजीआई में भी 4 बड़ी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। जेपी अंतर्राष्ट्रीय सेंटर में स्वीमिंग पूल और कैसरबाग बस टर्मिनल का भी लोकार्पण होगा।

इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग,सेतु निगम की योजनाओं का भी पिटारा खोलेंगे। 110 सेतु निगम के पुलों का लोकार्पण और शिलान्यास, 300 से अधिक सड़कों की भी सौगात मिलेगी। प्रदेश में 16 हज़ार करोड़ की लागत से चमकेगी सड़कें तो 24 सौ करोड़ की लागत से नए पुल बनेंगे। इमामबाड़े के सामने में गोमती के नये पुल का लोकार्पण आज होगा तो फिरोजाबाद की यमुना नदी बलाई घाट पुल भी आज जनता को समर्पित होगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख