शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

चक गंजरिया के पशुओं को नहीं मिल रहा भर पेट चारा

· · 1 मिनट

चक गंजरिया के पशुओं को नहीं मिल रहा भर पेट चारा

बाराबंकी। जबसे चक गंजरिया फार्म को लखनऊ से बाराबंकी ज़िले के जहांगीरबाद ब्लॉक में स्थापित किया गया है तब से वहां के पशुओं की सही से देख-भाल नहीं हो पा रही है और उन्हें पर्याप्त चारा भी नहीं मिल पा रहा है।

फार्म में 360 पशुओं पर एक दिन में 60 से 65 कुंतल हरे चारे की आवश्यकता होती है, जिसकी पूर्ति नहीं हो पा रही है।

हरे चारे की कमी का कारण बताते हुए डॉ आरबी बताते हैं, ‘‘जहां पहले फार्म था वहां हरा चारा उगाने के लिए काफी भूमि थी यहां पर ऐसी कोई सुविधा नहीं है हरा चारा खरीदना पड़ता है जिससे काफी दिक्कत आती है।’’ अपनी बात को जारी रखते हुए वो बताते हैं, ‘‘यहां पर पशुओं को चराने में काफी दिक्कत होती है क्योकि यहां पर दूर-दूर तक चरागाह भी नहीं है।’’

पचीस एकड़ में बने इस फार्म में करीब 360 साहीवाल नस्ल की गाय है और 1700 देशी पक्षी (मुर्गे-मुर्गियां) हैं।

गंजरिया फार्म में साफ-सफाई के अभाव में पशुओं में संक्रमण रोग भी फैल रहा है। गायों को रखने के लिए बने शेडों में गंदगी पड़ी है जबकि फार्म की साफ-सफाई और देखभाल के लिए चालीस व्यक्तियों को रखा गया है। फार्म को हरा भरा रखने के लिए पौधों को भी लगाया गया है लेकिन वो भी सूख गए है उन पर भी किसी का ध्यान नहीं है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख