शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

चिड़िया घर को संवारने की तैयारी

· · 1 मिनट

चिड़िया घर को संवारने की तैयारी

लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान को और अत्यधिक आकर्षक एवं हरा भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण के साथ-साथ फुलवारियों को भी विकसित किया जा रहा है। इससे जहां एक ओर उद्यान की हरियाली दर्शकों को भायेगी, वहीं दूसरी ओर रंग बिरंगे फूलों के बगीचे लोगों का मन मोहेंगे।

यह जानकारी प्राणि उद्यान निदेशक डा अनुपम गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया, ‘‘प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण एवं फुलवारी के विकास से हरियाली बढ़ी है और जगह-जगह खिले हुए फूल भी दिखायी दे रहे हैं। इससे प्राणि उद्यान में रंग-बिरंगी तितलियों के साथ-साथ ऐसे जीव-जन्तु जो पर्यावरण में सहायक सिद्ध होते है, उनकी संख्या में काफी वृद्धि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘प्राणि उद्यान शहर के मध्य में स्थित है। यहां अधिक यातायात की वजह से प्रदूषण की अधिकता रहती है। प्राणि उद्यान के हरे-भरे पेड़-पौधे प्रदूषण को कम करने में सहायक साबित हो रहे हैं।’’

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख