शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

चिड़ियाघर में दिखेगी ईद की रौनक

· · 1 मिनट

चिड़ियाघर में दिखेगी ईद की रौनक

लखनऊ। ईद के दिन होने वाली भीड़ को देखते हुए चिड़ियाघर ने पहले से ही तैयारियां कर ली हैं। प्राणि उद्यान के निदेशक अनुपम गुप्ता ने बताया कि हर साल ईद पर चिड़ियाघर में काफी भीड़ रहती है।

दर्शकों को दिक्कत न हो इसके लिए पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था कई चीजों को ध्यान में रखा गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल की व्यवस्था भी की गई है। पुरुष पुलिस बल के साथ-साथ महिला पुलिस बल भी दर्शकों की सुरक्षा के लिए प्राणि उद्यान में तैनात रहेगी।

गर्मी के मौसम को देखते हुए दर्शकों के लिए पीने के पानी की अच्छी व्यवस्था की गयी है। इसके साथ ही प्राणि उद्यान में लगे वाटर फिल्टर कूलरों की सर्विस कराकर नए फिल्टर भी लगवाए गए हैं। ईद के दिन जगह-जगह पर पानी के टैंकर भी लगाये जाएंगे, जिससे दर्शकों को पानी के लिए किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या न हो।

दर्शकों के भ्रमण करने के दौरान आराम करने के लिए जगह-जगह नई बेंच भी लगवाई गयी हैं। इनको इस प्रकार से लगाया गया है कि वृद्ध दर्शक, महिला और बच्चों आराम से बैठ सकें। दर्शकों की सुविधा के लिए टिकट काउंटरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। मुख्य प्रवेश द्वार की तरफ जहां रोज चार काउंटर चलते थे वहां पर आठ काउण्टरों की व्यवस्था की गयी है। डालीबाग गेट पर रोज एक काउंटर चलता था वहां पर दो काउण्टरों की व्यवस्था की गयी है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख