गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद सड़कों पर घूम रहे हैं आवारा पशु

· · 2 मिनट

मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद सड़कों पर घूम रहे हैं आवारा पशु

लखनऊ (भाषा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा तय की गई अवधि गुजर जाने के बावजूद उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं के पुनर्वास का काम पूरा नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री ने बीती 3 जनवरी को राज्य के सभी जिलाअधिकारियों को जिले में खुलेआम घूम रहे आवारा पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया था। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में कहा था कि आवारा पशुओं की वजह से प्रदेश में फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है, लिहाजा इस पर लगाम कसी जाए।

यह भी पढ़ें- छुट्टा गोवंशों से संकट में खेती, अब यह किसानों की सबसे बड़ी समस्या Part -1

https://twitter.com/hashtag/UPCM

तय मियाद गुजर जाने के बाद भी छुट्टा पशुओं के पुनर्वास का काम पूरा नहीं होने के सवाल पर पशुपालन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘भाषा’ को बताया कि सभी जिलों में आवारा पशुओं के पुनर्वास का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है, इसके लिए सभी जिलाधिकारी नए उपाय अपना रहे हैं। उन्होंने बताया कि आवारा पशुओं के पुनर्वास के लिए कुछ नए मॉडल ललितपुर, इटावा और फिरोजाबाद जिलों में लागू किए गए हैं।

RDESController-1620
RDESController-1620


ललितपुर में गौशालाओं का प्रबंधन जनभागीदारी के जरिए किया जा रहा है। इसके अलावा फिरोजाबाद में मनरेगा कोष के धन को ऐसे पशुओं के पुनर्वास के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इटावा में ऐसे पशुओं की पहचान के लिए एक तंत्र विकसित किया गया है। साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से ऐसे पशुओं के लिए चारे का इंतजाम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- कमाई का जरिया और पूजनीय गाय सिरदर्द कैसे बन गई ?

बस्ती जिला प्रशासन ने ऐसे पशुओं की जानकारी देने के लिए एक हेल्प लाइन बनाई है। जिलाधिकारी राजशेखर ने बताया कि अनेक लोगों ने उन्हें बताया है कि मवेशियों के मालिक उन्हें किस तरह सड़कों पर छोड़ देते हैं। ऐसे में आम लोगों को यह नहीं मालूम होता कि वे इसकी सूचना किसे दें। इसीलिए यह हेल्पलाइन शुरू की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018-19 में गो कल्याण के लिए 95 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। इसके अलावा उसने कुछ जन सेवाओं पर 0.5% का कर लगाया है ताकि गौशालाओं का समुचित रखरखाव हो सके।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख