शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

जल्लीकट्टू को लेकर प्रदर्शन करने वालों की चिंता आधारहीन: मार्कंडेय काटजू

· · 1 मिनट

जल्लीकट्टू को लेकर प्रदर्शन करने वालों की चिंता आधारहीन: मार्कंडेय काटजू

चेन्नई (भाषा)। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने आज कहा कि जल्लीकट्टू को लेकर प्रदर्शन कर रहे एक धड़े का इस मुद्दे के ‘‘स्थायी हल” होने को लेकर जताई जा रही आशंका निराधार है क्योंकि जिस अध्यादेश से जल्लीकट्टू की इजाजत मिली है उसे तमिलनाडु विधानसभा के कानून से बदल दिया जाएगा जो ‘‘स्थायी” होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग कह रहे हैं कि जल्लीकट्टू अध्यादेश सिर्फ एक अस्थायी उपाय है, ये सच है कि संविधान की धारा 213(2) के तहत राज्यपाल द्वारा जारी अध्यादेश सिर्फ अस्थायी है।” काटजू ने अपने ब्लॉग पर आज लिखा, ‘‘तमिलनाडु विधानसभा कल इस मुद्दे पर मिल रही है और इस अध्यादेश को कानून से बदल देगी, जो स्थायी होगा।”

उन्होंने कहा, ‘‘ये सच है कि इस कानून को अदालत में चुनौती दी जा सकती है, लेकिन इस चुनौती के कामयाब होने की उम्मीद बेहद कम है, क्योंकि धारा 254(2) के तहत राष्ट्रपति की मंजूरी ली गई है, इसलिए कुछ लोंगों की चिंता वाकई आधारहीन है।”

उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश की ये राय इस लिहाज से महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य के कुछ हिस्सों में लोग अब भी इस मुद्दे के ‘‘स्थायी समाधान” की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख