गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पलानिस्वामी का जीवन परिचय : जयललिता के कट्टर समर्थक रहे हैं पलानिस्वामी

· · 1 मिनट

पलानिस्वामी का जीवन परिचय : जयललिता के कट्टर समर्थक रहे हैं पलानिस्वामी

चेन्नई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री होने जा रहे एडापडी के.पलानिस्वामी दिवंगत मुख्यमंत्री जे.जयललिता के कट्टर समर्थक रहे हैं। पलानिस्वामी उन चार मंत्रियों में से एक हैं जो पार्टी मामलों पर जयललिता को सलाह दिया करते थे। जानिए उनका जीवन परिचय।

लोक निर्माण, राजमार्ग और बंदरगाह मंत्री पलानिस्वामी वरिष्ठता के लिहाज से अन्नाद्रमुक सरकार में तीसरे वरिष्ठ नेता रहे हैं। जयललिता के निधन के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए उनका नाम सुझाव गया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

सेलम जिले के नेडुनगुलम गाँव के रहने वाले पलानिस्वामी गोंडर समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वह 1980 के दशक में अन्नाद्रमुक से जुड़े। पार्टी के संस्थापक एम.जी.रामचंद्रन के 1987 में निधन के बाद पार्टी के दो फाड़ होने पर वह जयललिता के साथ रहे।

वह 1989 में एडापेडी निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे और 1991 तक इस सीट पर रहे। पेशे से किसान पलानिस्वामी 2006 में एडापाडी सीट से हारने के बाद कुछ समय के लिए हाशिए पर चले गए, लेकिन इसी निर्वाचन क्षेत्र से 2011 में जीत दर्ज करने के बाद वह फिर चर्चा में आए।

वह 2016 चुनाव में एडापाडी सीट से 42,000 से अधिक वोटों से जीते और जयललिता मंत्रिमंडल में लोक निर्माण एवं राजमार्ग मंत्री बनाए गए।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पार्टी महासचिव वी.के.शशिकला को आय से अधिक संपत्ति मामले में चार साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद शशिकला ने उन्हें पार्टी के विधायक दल का नेता चुना।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख