गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

महाराष्ट्र में जीका वायरस: राज्य सरकार की मदद के लिए केंद्र ने भेजी उच्चस्तरीय टीम

केन्द्र ने जीका के खिलाफ सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी प्रभावी उपाय करने में राज्य सरकार की सहायता करने के लिए एक उच्चस्तरीय टीम को महाराष्ट्र भेजा

· · 1 मिनट

महाराष्ट्र में जीका वायरस: राज्य सरकार की मदद के लिए केंद्र ने भेजी उच्चस्तरीय टीम

केरल के बाद महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस का केस मिलने के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जीका वायरस की स्थिति की निगरानी और जीका के मामलों के प्रबंधन में राज्य सरकार की सहायता करने के लिए एक बहु-विषयक टीम को महाराष्ट्र भेजा है।

इस तीन सदस्यीय केन्द्रीय टीम में क्षेत्रीय निदेशक, पुणे के कार्यालय के एक सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली की एक स्त्रीरोग विशेषज्ञ और नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च (एनआईएमआर), आईसीएमआर, नई दिल्ली के एक कीट विज्ञानी (एंटोमोलॉजिस्ट) शामिल हैं।

https://t.co/piz9IGe2O0

यह टीम राज्य के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम करेगी, जमीनी हकीकत का जायजा लेगी, जीका प्रबंधन के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की कार्य योजना को लागू किये जाने से जुड़ी वास्तविकता का आकलन करेगी और राज्य में जीका के प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक उपायों की सिफारिश करेगी।

जीका वायरस के सबसे अधिक मामले केरल से सामने आए है, जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने कई जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शनिवार को बताया था कि राज्य में दो और लोगों में जीका वायरस हो गया है, जिससे केरल में कुल संक्रमितों की संख्या 63 हो गई। इसमें से तीन सक्रिय मामले हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख