शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

खत्म होगी तीन तलाक प्रथा, सुप्रीम कोर्ट जाएगा केंद्र : कानून मंत्री रविशंकर

· · 1 मिनट

खत्म होगी तीन तलाक प्रथा, सुप्रीम कोर्ट जाएगा केंद्र : कानून मंत्री रविशंकर

गाजियाबाद (भाषा)। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद केंद्र सरकार तीन तलाक प्रथा को हटाने के लिए बड़ा कदम उठा सकती है।

प्रसाद ने शनिवार को गाजियाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महिलाओं की जिंदगी और सम्मान को चोट पहुंचाने वाली इस प्रथा को बंद किए जाने की जरूरत है। उच्चतम न्यायालय की तरफ से इसपर केंद्र सरकार का रुख पूछा गया था। इस पर हमारी तरफ से तीन आधार बनाकर जबाव दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कुरीतियों को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। तीन तलाक के मुद्दे पर शीर्ष अदालत जाने के लिए तीन आधार बनाए गए हैं। तलाक का मुद्दा किसी धर्म से जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि यह महिलाओं के सम्मान और गरिमा से जुड़ा हुआ है। प्रसाद ने कहा, ‘हम आस्था का सम्मान करते है लेकिन उपासना पद्यति और कुप्रथा साथ-साथ नहीं चल सकते।’

भाजपा सरकार के मंत्री ने दावा किया सिर्फ केंद्र सरकार ही महिलाओं का सम्मान करती है, बाकि किसी भी राजनीतिक दल में महिलाओं के लिए न बड़ा स्थान है और न ही कोई सम्मानजनक पद है।

स्वाति सिंह का उदाहरण देते हुए रविशंकर प्रसाद ने बसपा पर निशान साधा और कहा कि प्रदेश के विकास के लिए जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर महिलाओं को सम्मान देना चाहिए।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख