शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

केन्द्र सरकार का दावा, छह साल में रिक्त पदों का प्रतिशत घटा

· · 1 मिनट

केन्द्र सरकार का दावा, छह साल में रिक्त पदों का प्रतिशत घटा

सरकार ने दावा किया है कि पिछले छह सालों में केंद्र सरकार की नौकरियों में रिक्त पदों की संख्या घटी है। सरकार का कहना है कि पिछले छह सालों में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। इसके अलावा खाली पढ़े पदों को भी भरा गया है। इसलिए रिक्त पदों की संख्या कम हुई है।

कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय में राज्यमंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि स्वीकृत पदों पर रिक्तियों का प्रतिशत छह साल में लगभग 16 प्रतिशत से घटकर लगभग 11 प्रतिशत पर आ गया है। डा. सिंह ने आंकड़ों के हवाले से बताया कि 2013-14 में स्वीकृत पदों में रिक्त पदों का प्रतिशत 16.2 था। इसके बाद इसमें लगातार गिरावट आई।

2014-15 में यह 11.57 प्रतिशत हो गया। जबकि 2015-16 में यह 11.52 प्रतिशत, 2016-17 में 11.36 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि 2017-18 में कुल खाली पदों की संख्या 6,83,823 थी। इनमें अधिकांश पद, रेलवे बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग और संघ लोकसेवा आयोग द्वारा भरे जाने थे। इनमें से लगभग आधे से अधिक करीब चार लाख पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ें- अगले दो साल में भरे जाएंगे सरकारी नौकरियों के 2.5 लाख पद: केंद्र

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख