शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगेंगे सीसीटीवी

· · 1 मिनट

रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगेंगे सीसीटीवी

गाँव कनेक्शन संवाददाता

एटा। डीएम विजय किरन आनंद ने परिवहन निगम की कार्यशाला और डिपो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चेक किया। इस दौरान उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।

गाँव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

निरीक्षण के दौरान विजय किरन आनंद ने एआरएम को निर्देश दिए कि ड्राइवरों की समय-समय पर ब्रीफिंग की जाए। इससे उन्हें सही सुझाव और उनके कामों का खुलासा हो सकेगा। इस तरह उन्हें भी उचित सुझाव और जरूरी निर्देश दिए जा सकते हैं।इसके साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि ड्राइवरों का अनुशासन में रहना बहुत ज़रूरी है। इसलिए इसपर विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कहा कि रोडवेज़ बस स्टैंड परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगने की जरूरत है। आए दिन महिलाओं से होती छेड़छाड़ और बदसलूकी के किस्से सुनने में आते रहते हैं। ऐसे में अगर सीसीटीवी कैमरे लग जाऐंगे तो इस तरह की घटनाओँ को रोका जा सकता है।

डीएम विजय किरन आनन्द ने कहा कि सभी बसों का रूट चार्ट उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही ड्राइवर और बस क्लीनर का रूट चार्ट भी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि कस्बों के लिए बसों की उपलब्धता की जाए। डीएम ने इस दौरान डीज़ल कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, स्टोर रूम का निरीक्षण किया।

उन्होंने निर्देश दिए कि ईओ नगर पालिका से बात करके रोडवेवेज़ वर्कशॉप में बड़े बड़े डस्टबिन रखे जाऐं। इससे साफ-सफाई पर भी ध्यान दिया जा सके।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख