शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

रायबरेली एक्सीडेंट मामले में सीबीआई ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर सहित 11 के खिलाफ किया मामला दर्ज

· · 1 मिनट

रायबरेली एक्सीडेंट मामले में सीबीआई ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर सहित 11 के खिलाफ किया मामला दर्ज

सीबीआई ने उन्नाव रेप पीड़िता के सड़क दुर्घटना मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और 10 अन्य के खिलाफ हत्या के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया। सीबीआई ने सामान्य प्रक्रिया के तहत फिर से एफआईआर दर्ज करते हुए यूपी पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ले ली।

सीबीआई ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे दुर्घटनास्थल का मुआयना करें। इसके लिए वे रायबरेली के गुरुबख्शगंज पुलिस थाना अधिकारियों से भी सहयोग और जानकारी ले सकते हैं। केंद्र ने उत्तर प्रदेश सरकार की सिफारिश पर मंगलवार को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी।

उधर पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम रहने पर राज्य सरकार की कड़ी आलोचना हो रही है। विपक्षी दलों कांग्रेस, सपा और बसपा ने इसके लिए राज्य के योगी सरकार को जिम्मेदार माना और राज्य सरकार के खिलाफ राजधानी लखनऊ में धरना दिया।

आपको बता दें कि बीते रविवार रायबरेली में तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी थी, जिसमें बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती, उसकी रिश्तेदार और वकील सवार थे। इस दुर्घटना में पीड़िता के चाची और मौसी की मौत हो गई जबकि पीड़िता और वकील गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में सोमवार को सेंगर और नौ अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

(भाषा से इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर बीजेपी से पहले ही निलंबित: प्रदेश अध्यक्ष


और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख