शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

उन्नाव गैंगरेप: सीबीआई आज पेश करेगी हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट, तत्कालीन एसपी से करेगी पूछताछ

· · 1 मिनट

उन्नाव गैंगरेप: सीबीआई आज पेश करेगी हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट, तत्कालीन एसपी से करेगी पूछताछ

उन्नाव गैंगरेप मामले में सीबीआई बुधवार को हाईकोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी। सीबीआई तत्कालीन एसपी पुष्पांजली से भी गैंगरेप मामले में पूछताछ की तैयारी कर रही है। संभावना है कि स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के बाद एसपी पुष्पांजली के बयान दर्ज किए जाएंगे।

रिमांड में लेकर विधायक से की गई पूछताछ

उन्नाव कांड में सीबीआई ने चार केस दर्ज कर पीड़ित किशोरी से दुष्कर्म व उसके पिता की हत्या के मामले की सिलसिलेवार जांच की है। आरोपित भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व उनके भाई अतुल सिंह सहित अन्य आरोपितों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर लंबी पूछताछ की गई थी। सीबीआई ने अपनी शुरुआती पड़ताल में पूरे घटनाक्रम की सिलसिलेवार जांच की है और उससे जुड़े साक्ष्यों का संकलन किया है। आरोपितों के बयानों के आधार पर कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन चल रही है।

ये भी पढ़ें- उन्नाव गैंगरेप: विधायक कुलदीप सेंगर को एक और झटका, सरकार ने वाई श्रेणी सुरक्षा ली वापस

अब तक जांच की स्टेटस रिपोर्ट तैयार

सीबीआइ अब तक की जांच में सामने आए तथ्यों को शामिल करते हुए अपनी स्टेटस रिपोर्ट तैयार कर रही है। बताया गया कि सीबीआई के विवेचक मंगलवार को ही इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए, जो बुधवार को हाई कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेंगे। सीबीआई की एक टीम उन्नाव में छानबीन कर रही है। स्थानीय पुलिस की भूमिका भी जांच के घेरे में है। आरोपित विधायक सेंगर के दबाव में पुलिस ने कई स्तर पर बड़े खेल किए। स्थानीय पुलिस की कार्रवाई व उसकी भूमिका को लेकर सीबीआई अब तत्कालीन एसपी पुष्पांजलि देवी से भी पूछताछ करेगी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख