शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बैंक की कतार में आम आदमी, कारों से बरामद हो रहे हैं करोड़ों के नए नोट

· · 1 मिनट

बैंक की कतार में आम आदमी, कारों से बरामद हो रहे हैं करोड़ों के नए नोट

बाराबंकी। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग भले ही कुछ हजार रुपयों के लिए बैंकों और एटीएम की लाइन में लगे हों, लेकिन काला धन रखने वालों के लिए आज भी कैश की किल्लत नहीं है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद हरकत में आई पुलिस को चेकिंग के दौरान करोड़ों रुपये बरामद हो रहे हैं।

बाराबंकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान करोड़ों रुपये बरामद किए। बाराबंकी पुलिस अधीक्षक सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को थाना रामनगर के चौकाघाट और थाना लोनीकटरा के त्रिवेदीगंज कुल चार करोड़ पांच लाख सात हजार रुपये बरामद गए। इनमें से रामनगर के चौकाघाट से 3 करोड़ 40 लाख जबकि त्रिवेदीगंज से 65 लाख रुपए की नगदी शामिल है। जिलाधिकारी अजय यादव ने बताया पूरे मामले को आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।”

कार से बरामद नगदी का मुआयना करते जिलाधिकारी अजय यादव और दूसरे पुलिस अधिकारी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख