शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बाराबंकी में अनियंत्रित कार नहर पुल के नीचे गिरी, पांच की मौत

· · 2 मिनट

बाराबंकी में अनियंत्रित कार नहर पुल के नीचे गिरी, पांच की मौत

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बाराबंकी में फतेहपुर तहसील क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर पुरनी नहर पुल के नीचे जा गिरी। कार में सवार पांचों लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस वहां से कार को हटाने के प्रयास में है।

सफेद रंग की मारुति आल्टो कार फतेहपुर की तरफ से काफी रफ्तार में आ रही थी। कार में पांच लोग सवार थे। कार काफी गहरे पानी में जाकर पलट गई। पुलिस ने कार के दरवाजे के शीशा तोडऩे के बाद जनता की मदद कार तथा उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। इनको गंभीर हालत में फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों ने पांचों लोगों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में मृतक के नाम श्रवण कुमार पुत्र लक्ष्मी नारायण (35) , विनोद वर्मा पुत्र रमेश वर्मा (30) , अनवर अली पुत्र भोक्कल (30) तीनो निवासी बाकर पुर थाना महमूदाबाद, अतुल वर्मा पुत्र अवधेश कुमार (28) निवासी अलमा पुर थाना महमूदा बाद , अनूप कुमार वर्मा पुत्र लवकेश कुमार निवासी याकूब पुर थाना महमूदाबाद हैं। स्थानीय लोगो की मदद से खारजे में गाडी से निकल कर सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुचाया जहाँ चिक्तिसको ने मृत घोषित कर दिया । मौके पर डीएम और एसपी मौजूद⁠⁠⁠⁠।

कार सवार सभी लोग सीतापुर के निवासी थे। कार भगौली से पहले अनियंत्रित होकर पुलिया में गिरकर पलट गई। सभी के परिवारीजन इस हादसे की खबर मिलने के बाद सीएचसी पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें:- मोदी कैबिनेट : पीयूष गोयल बने नए रेलमंत्री, अरुण जेटली के पास वित्त और रक्षामंत्रालय बरकरार

ये भी पढ़ें:- सुरेश प्रभु नहीं रहेंगे रेल मंत्री, कर्मचारियों को कहा शुक्रिया

ये भी पढ़ें:- मोदी कैबिनेट : प्रधान, गोयल, निर्मला और नकवी बने कैबिनेट मंत्री, नौ नए चेहरे राज्य मंत्री बने

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख