शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बक्सर रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी पर विस्फोट

· · 1 मिनट

बक्सर रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी पर विस्फोट

बक्सर (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को रेल पटरी के पास जोरदार विस्फोट हुआ, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार, दानापुर-मुगलसराय रेल खंड के बक्सर स्टेशन व नदांव हॉल्ट के बीच डाउन पटरी के समीप जबरदस्त विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और न ही पटरी को किसी तरह का नुकसान पहुंचा है।
बक्सर रेल थाने के प्रभारी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि इस विस्फोट के कुछ ही समय पूर्व अपर इंडिया एक्सप्रेस गुजरी थी। लोगों ने विस्फोट सुनने के बाद इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी। रेलवे के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में लगे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन रेलवे स्टेशन के समीप रेल पटरी से देसी बम (आईईडी) बरामद हुआ था। इस घटना की जांच के दौरान इसमें आंतकियों के हाथ होने के संकेत मिले हैं। इस मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख