शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, आतंकवादी को मार गिराया

· · 1 मिनट

बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, आतंकवादी को मार गिराया

जम्मू (भाषा)। बीएसएफ ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी और एक आतंकवादी को मार गिराया।

अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बाड के पास तैनात सीमा सुरक्षा बल :बीएसएफ: के जवानों ने कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं जिसके बाद करीब आधी रात को यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि भीषण मुठभेड करीब 30 मिनट चली और फिर दूसरी ओर से गोलियां चलने की आवाज बंद हो गई।

खेती किसानी, गाँव व देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

तड़के तलाशी ली गई जिसके बाद बीएसएफ के दल को एक आतंकवादी का शव और उसके पास एक एके 47 रायफल, छह मैगजीन और रात के दौरान देखने में मदद करने वाला एक मोनोक्युलर नाइट विजन उपकरण मिला। अधिकारियों ने बताया कि इनके अलावा एक काले बैग में एक अन्य एके मैगजीन, सूखे मेवे और फलों का रस मिला।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘ऐसा समझा जाता है कि शेष आतंकवादी पर्वतीय इलाके और जंगल का फायदा उठाकर सीमा के दूसरी ओर भाग गए। सतर्क बलों ने घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख