गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बृहस्पतिवार को भी नहीं हो सकी किंगफिशर हाउस की नीलामी

· · 1 मिनट

बृहस्पतिवार को भी नहीं हो सकी किंगफिशर हाउस की नीलामी

मुंबई (भाषा)। विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व मुख्यालय किंगफिशर हाउस की नीलामी बृहस्पतिवार को भी नहीं हो सकी क्योंकि कोई भी खरीददार सामने नहीं आया।

किंगफिशर हाउस के लिए आरक्षित मूल्य को घटाकर 135 करोड़ रुपए किया गया है। बैंकों का कहना है कि उन्हें इस भवन के लिए आरक्षित मूल्य को और घटाना पड़ सकता है। मार्च में इसका आरक्षित मूल्य 150 करोड़ रुपए था और तब भी नीलामी नहीं हो सकी थी। यह संपत्ति यहां घरेलू हवाई अड्डे के पास है और इसे ‘प्राइम प्रोपर्टी’ माना जाता है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अगुवाई में 17 बैंकों का समूह इस संपत्ति को बेचने की कोशिश कर रहा है। इस समूह का किंगफिशर एयरलाइंस पर 9,000 करोड़ रुपए से अधिक का बकाया है।

किंगफिशर हाउस का निर्मित क्षेत्र 17,000 वर्गफीट से ज़्यादा का है और यह विले पार्ले में स्थित है। इसके लिए बोली 11 बजे शुरु हुई और किसी बोलीदाता के सामने नहीं आने के कारण विफल रही। सूत्रों ने कहा, ”किंगफिशर हाउस के लिए एक भी बोली नहीं मिली।” उन्होंने मौजूदा आरक्षित मूल्य को भी ऊंचा बताते हुए कहा कि इसमें और कमी की जरुरत है। कुछ बैंकों ने विजय माल्या को ‘विलफुल डिफाल्टर’ घोषित किया है और ऐसा कहा गया है कि वह इस समय ब्रिटेन में हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख