शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सीमा पर झड़प: भारत ने नेपाल से पोस्टमार्टम, फॉरेंसिक रिपोर्ट मांगी

· · 1 मिनट

सीमा पर झड़प: भारत ने नेपाल से पोस्टमार्टम, फॉरेंसिक रिपोर्ट मांगी

नई दिल्ली (भाषा)। भारत ने नेपाल से उस नेपाली नागरिक की पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपेार्ट मांगी है जो गुरुवार को सीमा पर कथित तौर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से गोलीबारी में मारा गया था।

इस घटना के बाद नेपाल में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि इस घटना के बाद सीमांत जिलों, नेपाल के कंचनपुर और भारत के लखीमपुर खीरी के अधिकारियों ने मुलाकात कर शांति तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने पर सहमति जताई। बागले ने कहा, ‘‘भारत-नेपाल सीमा पर गुरुवार को गोलीबारी के बाद नेपाली नागरिक की मौत की खबरों पर एसएसबी ने जांच शुरू कर दी है।

राजनयिक माध्यमों से नेपाल की सरकार से अनुरोध किया गया है कि प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट हमारे साथ साझा करे।” खबरों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सीमा पर सानो खोला नदी पर एक पुलिया के निर्माण पर विवाद के बाद भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा कथित तौर पर की गई गोलीबारी में कल एक नेपाली व्यक्ति की मौत हो गई थी, हालांकि काठमांडो में भारतीय दूतावास ने सीमा पर भारत की ओर तैनात एसएसबी के जवानों द्वारा गोलीबारी की किसी भी घटना से इनकार किया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख