शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बोर्ड परीक्षा के लिए आईं पांच लाख उत्तर पुस्तिकाएं

· · 2 मिनट

बोर्ड परीक्षा के लिए आईं पांच लाख उत्तर पुस्तिकाएं

एटा। जनपद को कोडेड उत्तर पुस्तिकाओं से राहत नहीं मिल सकी। यूपी बोर्ड परीक्षा इस बार भी कोड आधारित उत्तर पुस्तिकाओं पर होगी। इससे नकल पर अंकुश लगेगा। बोर्ड ने जिले में पांच लाख उत्तर पुस्तिकाएं भेजी हैं। जिनको कोडवार स्कूलों को वितरित किया जाएगा।

बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद काफी सख्ती बरत रहा है। 18 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं की तैयारियां चरम पर चल रही हैं। नकल के लिए प्रसिद्ध जिले में परीक्षाओं को नकलमुक्त कराने के लिए बोर्ड ने इस बार भी कोडेड कापियों पर परीक्षा कराने का फैसला किया है। इसके लिए कापियों की खेप भेज दी गई है। पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के कुछ जिलों में कोड आधारित उत्तर पुस्तिकाएं न भेजने का आदेश जारी किया था। जिसमें जिले को भी शामिल किया गया था। बोर्ड के आदेश के बाद नकल माफियाओं और परीक्षार्थियों ने राहत महसूस की थी।

जिले के 91 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों के लिए पांच लाख उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई हैं। जिनमें इंटरमीडिएट की अ श्रेणी की 1.5 लाख, ब श्रेणी की 40 हजार उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं। वहीं हाइस्कूल के परीक्षार्थियों के लिए अ श्रेणी की 2.5 लाख और ब श्रेणी की 70 हजार उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई है। उत्तर पुस्तिकाओं पर स्कूलवार विशेष कोड अंकित किया गया है। जोकि परीक्षार्थियों को सीटिंग प्लान और अनुक्रमांक के जरिए वितरित की जाएंगी। इस व्यवस्था के बाद न तो कोई कापी बदली जा सकेगी और न ही कापी गुम होगी। विभाग ने कापियों को विशेष सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम में रखवा दिया है। जिनको जल्द ही स्कूलों को वितरित किया जाएगा। वहीं केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा के बाद हर कापी का कोड अंकित करना पड़ेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरि ने बताया, ”उत्तर पुस्तिकाएं आ गई हैं, जिनको सुरक्षित तरीके से रखवाया गया है। कोडेड कापियों से नकल पर काफी हद तक अकुंश लगेगा।”

रिपोर्टिंग – बबिता जैन

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख