शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

उत्तर प्रदेश: ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए 10 जुलाई को पड़ेंगे वोट

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना, तीन दिनों में पूरी होगी प्रक्रिया। नामांकन, जांच, वापसी, मतदान और मतगणना की प्रक्रिया ब्लॉकों में ही चलेगी

· · 1 मिनट

उत्तर प्रदेश: ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए 10 जुलाई को पड़ेंगे वोट

लखनऊ। जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का चुनाव होने के बाद अब उत्तर प्रदेश के सभी ब्लॉक प्रमुख पदों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। आठ जुलाई से 10 जुलाई तक पूरी प्रक्रिया सम्पन्न होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने से लेकर मतगणना तक का कार्यक्रम ब्लॉक मुख्यालयों पर ही सम्पन्न होगी।

उत्तर प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने जारी की अधिसूचना में कहा है कि नामांकन दाखिल करने, जांच, उम्मीदवारी वापसी, चुनाव और मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया ब्लॉक मुख्यालयों पर ही सम्पन्न होगी। मतदान एकल संक्रमणीय प्रणाली के तहत होगा। उन्होंने कहा है कि चुनाव की जानकारी क्षेत्र पंचायत सदस्यों यानि बीडीसी को डाक से पते पर भेजी जाए। साथ ही इसका प्रचार-प्रसार भी कराया जाए। तहसील, ब्लॉक व जिला मुख्यालयों पर भी चुनाव के बाबत सूचना चस्पा की जाए। दरअसल, जो बीडीसी होते हैं, वह अपने ही किसी प्रत्याशी को ब्लॉक प्रमुख चुनते हैं। कहीं-कहीं निर्विरोध तो कहीं मतदान से प्रमुख पदों का चुनाव होता है।

354212-block-pramukh
354212-block-pramukh

प्रदेश में 825 प्रमुख चुने जाएंगे, मुजेहना में रोक

सूबे में 826 ब्लॉक हैं, इस हिसाब से इतने ही प्रमुख चुने जाएंगे। लेकिन कोर्ट से स्थगन आदेश होने की वजह से गोंडा जिले की क्षेत्र पंचायत मुजेहना में प्रमुख पद का चुनाव नहीं होगा। सूबे में कुल 75855 बीडीसी हैं, जो 826 प्रमुख चुनेंगे।

ब्लॉक प्रमुख का इस तरह होगा चुनाव

आठ जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल होंगे।

आठ जुलाई को ही दोपहर तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी।

नौ जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक पर्चा वापसी का समय रहेगा।

10 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा।

10 जुलाई को दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना और परिणाम भी उसी दिन घोषित होंगे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख