शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी: लखनऊ के काकोरी में विस्फोट, दो की मौत

धमाके के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में धमाका होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं स्थानीय लोग घर में पटाका फैक्ट्री चलने की बात कह रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरी स्थिति जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।

· · 2 मिनट

यूपी: लखनऊ के काकोरी में विस्फोट, दो की मौत

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी में आज भयंकर विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। विस्फोटक के अवैध गोदाम में ब्लास्ट में जिनकी मौत हुई है, उनके शव के चीथड़े सौ-सौ मीटर की दूरी तक जाकर गिरे हैं। इसके विस्फोट की क्षमता का आंकलन हो सकता है। कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है, राहत-बचाव कार्य शुरू हो गया है।

काकोरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए भीषण ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत हो गई। धमाके में मरने वालों में पति और पत्नी बताए जा रहे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। दंपति के परखच्चे उड़ गए। दोनों के शव के टुकड़े कई मीटर तक फैल गए।

धमाके के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में धमाका होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं स्थानीय लोग घर में पटाका फैक्ट्री चलने की बात कह रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरी स्थिति जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। धमाके की आवाज कई किमी तक सुनाई पड़ी, जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति और एक अन्य के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक, काकोरी थाना क्षेत्र के जेहटा रोड स्थित एमसी सक्सेना कॉलेज के पास संजय लोधी का मकान है। संजय लोधी ने किराये पर यह मकान फरीदपुर निवासी नसीर को दे रखा था। घर में नसीर और उसकी पत्नी ही रहते थे।

https://t.co/r4sBbb5ReH

धमाका आज सुबह करीब 11 बजे के करीब हुआ। धमाके के बाद पूरा मकान मलबे में बदल गया। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आसपास के मकान की दीवारें भी गिर गईं। दंपति व एक अन्य का शव टुकड़ों में बरामद हुआ हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मलबे को हटाने के लिए दो जेसीबी लगाई गई हैं। पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। माना जा रहा है कि मलबा पूरी तरह साफ होने के बाद ही पूरी जानकारी हो सकेगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख