शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में पूर्व बसपा विधायक पर मामला दर्ज

· · 2 मिनट

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में पूर्व बसपा विधायक पर मामला दर्ज

गाजियाबाद (आईएएनएस)| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साहिबाबाद के पूर्व विधायक पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उत्तर प्रदेश की पुलिस ने कहा कि मृतक गजेंद्र सिंह भाटी के भाई ने खोड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या बसपा के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा के इशारे पर की गई है।

ये भी पढ़ें-गृहमंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा, शहर को देंगे दो बड़ी सौगात

अपनी शिकायत में योगेश भाटी ने कहा कि उन्होंने देखा कि उनके भाई पिछले तीन-चार दिनों से परेशान थे। इसकी वजह पूछने पर उन्होंने (गजेंद्र भाटी ने) बताया था कि वह खोडा में आगामी नगरपालिका चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन शर्मा ने उन्हें ऐसा न करने की धमकी दी है।

योगेश ने कहा कि जब उनके भाई ऐसा करने पर सहमत नहीं हुए तो शर्मा ने भाड़े के गुंडों के द्वारा उनकी हत्या करवा दी और उनकी पार्टी के ही एक अन्य साथी को गंभीर रूप से घायल कर दिया जो नोएडा अस्पताल में अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

योगेश ने शनिवार को हुई इस घटना के बारे में बताया कि दोपहर के आसपास वह और उनकी भाभी रीना भाटी एक कार में यात्रा कर रहे थे और उनके आगे गजेंद्र भाटी और उनके सहयोगी बलबीर चौहान मोटरसाइकिल पर सवार थे।

ये भी पढ़ें-10 साल की बेटी को नशे और वेश्यावृत्ति से बचाने के लिए चेन से बांधकर रखता है ये पिता

उन्होंने बताया कि जैसे ही वह खोड़ा स्थित आर. के. मेमोरियल अस्पताल के पास पहुंचे तो दो लोगों ने गजेंद्र भाटी और चौहान पर गोली चलानी शुरू कर दी और फिर दिल्ली की ओर भाग गए। उन दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने भाटी को मृत घोषित कर दिया।

योगेश भाटी ने कहा कि अगर उनके सामने गोली चलाने वाले लाएं जाएं तो वह उन्हें पहचान लेंगे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख