गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बीजेपी का मायावती पर पलटवार, कहा, जनता का ईवीएम से नहीं मायावती पर से विश्वास उठ गया है

· · 1 मिनट

बीजेपी का मायावती पर पलटवार, कहा, जनता का ईवीएम से नहीं मायावती पर से विश्वास उठ गया है

लखनऊ। भाजपा ने मायावती के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें मायावती ने भाजपा पर ईवीएम से धांधली का आरोप लगाया था। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि मायावती पर अब लोगों को विश्वास नहीं रहा। लोगों को भाजपा पर से नहीं, मायावती से भरोसा उइ गया है।

वहीं विनय कटियार ने कहा कि मायावती ऐसी अनर्गल बातें करती हैं। इससे पहले बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने यूपी और उत्तराखंड के परिणामों को चौंकाने बताते हुए कहा कि ईवीएम ने छेड़छाड़ हुई है। उन्होंने चुनाव आयोग से ये चुनाव रद्द कर फिर से बैलेट से चुनाव कराए जाने की मांग की है।

यूपी और उत्तराखंड में मोदी लहर के बाद के मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा की ये नतीजे गले के नीचे नहीं उतर रहे हैं। मायावती ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा लगता है दूसरी पार्टी के वोट बीजेपी के खाते में चले गए। बसपा को प्राप्त रिपोर्ट में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में ज्यादातर वोट बीजेपी को चले गए हैं। इस आशंका को बल मिल रहा है वोटिंग मशीनों को मैनेज किया गया है। भाजपा ने एक भी टिकट मुस्लिम को नहीं दिया। इसके बावजूद मुसलमानों का वोट बीजेपी को जा रहा है। पूरी दुनिया में ये बात कोई नहीं मानेगा। 2014 में भी ऐसी आशंका जताई थी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख