शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

नूरपुर विधायक लोकेंद्र चौहान की सड़क हादसे में मौत

· · 1 मिनट

नूरपुर विधायक लोकेंद्र चौहान की सड़क हादसे में मौत

लखनऊ। जनपद बिजनौर के नूरपुर से भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार में सवार 2 सुरक्षाकर्मी भी हादसे का शिकार हुए हैं। भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान बुधवार की सुबह लखनऊ घर लौट रहे थे।

सीतापुर में कमलापुर थाना क्षेत्र में इनोवा कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई इसमें विधायक लोकेंद्र चौहान और दो गनर कार में बुरी तरह फंस गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल शवों को कार से निकाला हादसे के बाद पुलिस के आला अधिकारी और भाजपा नेता भी मौके पर पहुंच गए हैं।

https://twitter.com/hashtag/SpotVisuals

विधायक लोकेंद्र चौहान की मौत की सूचना परिजनों को दी गई है सूचना के बाद विधायक के घर मातम छाया है क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। समर्थक गमजदा हैं। बिजनौर से उनके तमाम समर्थक घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। हादसे में ट्रक चालक की भी मौत होने की सूचना है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख