गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

भाजपा सरकार जाति, पंथ, धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करती: राजनाथ

· · 1 मिनट

भाजपा सरकार जाति, पंथ, धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करती: राजनाथ

नई दिल्ली (भाषा)। उत्तर प्रदेश में कुछ समुदायों को निशाना बनाये जाने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार जाति, पंथ, धर्म के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करती है और सबका साथ, सबका विकास की भावना से काम करती है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

शून्यकाल में कांग्रेस की रंजीत रंजन ने उत्तरप्रदेश में रोमियो स्क्वाड की ओर से हो रही कार्रवाई और कुछ बूचड़खानों को बंद करने का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कुछ समुदायों को निशाना बना रही है। राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नई सरकार बने अभी दो-तीन दिन ही हुए हैं। मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि भाजपा सरकार जाति, पंथ, धर्म के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करती है।

उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी स्पष्ट किया है कि सबका साथ, सबका विकास की भावना एवं सिद्धांत के आधार पर काम किया जायेगा। गृह मंत्री ने कहा कि अगर कोई विशिष्ट घटना है, तो उसकी जानकारी देने पर मामले को देखा जाएगा। इससे पहले रंजीत रंजन ने सवाल उठाया कि अब पार्क में लड़के और लड़की को कैसे बैठना है, क्या यह सरकार सिखायेगी। उन्होंने कहा कि क्या ब्वायफ्रेंड या गर्लफ्रेंड होना कोई गलत बात है। सरकार का यही काम रह गया है?

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख