शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

भाजपा बंगाल में बहुमत से सरकार बनाएगी: उमा भारती

· · 1 मिनट

भाजपा बंगाल में बहुमत से सरकार बनाएगी: उमा भारती

हावड़ा (पश्चिम बंगाल) (आईएएनएस)। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में ‘स्पष्ट बहुमत’ हासिल करेगी।

उमा भारती ने हावड़ा रेलवे स्टेशन पर कहा, “भाजपा बंगाल में स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी जैसे असम और हरियाणा में बनाई थी, जहां एक समय हमारे एक या दो विधायक ही निर्वाचित होते थे। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा स्पष्ट बहुमत हासिल करेगी।” उमा भारती की टिप्पणी पूर्वी मेदिनीपुर जिले में कांथी दक्षिण सीट के लिए हुए उपचुनाव में उनकी पार्टी के दूसरे स्थान पर आने के बाद आई है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने इस सीट पर अपना दावा बरकरार रखा है, जबकि वाम मोर्चा के उम्मीदवार को तीसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। बंगाल विधानसभा चुनाव 2019 में होने हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख